जिलाधिकारी द्वारा विकास खंड बक्शा अंतर्गत अस्थायी गो-आश्रय स्थल सादनपुर का निरीक्षण किया
जनपद जौनपुर | जिलाधिकारी द्वारा किया गया विकास खंड बक्शा अंतर्गत अस्थायी गो-आश्रय स्थल सादनपुर का निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गो-आश्रय स्थल में भूसा एवं चोकर की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की और पाया कि सभी प्रकार की मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने यह भी देखा कि गोवंशों के लिए नैपियर घास की बुवाई की गई है। इसे देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की तथा निर्देश दिया कि इसी प्रकार सभी गो-आश्रय स्थलों में हरे चारे की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि गोवंशों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। जिलाधिकारी ने गोवंशों को गुड़ भी खिलाया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने केयर टेकरों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें प्रोत्साहित किया | और आने संशय का समाधान करने का आश्वाशन भी दिया |
Tags

.jpeg)