शांति तरीके से विधानसभा घेराव करने जा रहे लोगो पर लाठीचार्ज किए जाने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
जनपद जौनपुर। लखनऊ में शांति तरीके से विधानसभा घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के खिलाफ कांग्रेस के अध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष वृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में मनरेगा बहाल किए जाने को लेकर सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से किए जा रहे प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जाना योगी सरकार की तानाशाही नीति को उजागर करती है, भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए आंदोलनों को पुलिस द्वारा कुचलने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मनरेगा मजदूरों के अधिकारों को वापस दिलाये जाने की बात कहते हुए कहा कि जी राम जी योजना गरीबों मजदूरों और महिलाओं के शोषण को बढ़ावा देगा और गांवों का विकास भी ठप हो जायेगा।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज की कार्यवाही को बर्बरतापूर्ण बताते हुए का कि तथाकथित डबल इंजन की सरकार अपने खिलाफ उठने वाली आवाज से डर गयी है, अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए ब्रिटिश हुकूमत की तरह आन्दोलन कारियो पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारियां कराकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। देवराज पांडेय, शेर बहादुर सिंह, विनय तिवारी, राकेश सिंह डब्बू, लाल प्रकाश पाल, अमन सिंहा, शाहनवाज मंजूर, वरुणा शंकर चतुर्वेदी, अरविंद यादव,राजीव निषाद, आदि मौजूद रहे।
Tags

.jpeg)