जनपद आजमगढ़ AV एंटरटेनमेंट के तत्वावधान में आगामी 16 फरवरी को सायं 6:00 बजे जनपद के हरिऔध कला केंद्र, आजमगढ़ में भव्य AV कवि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस साहित्यिक आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए ख्यातिप्राप्त कवि एवं कवियित्रियां अपनी रचनाओं से श्रोताओं को सराबोर करेंगी।
कार्यक्रम के आयोजक विवेक चौधरी ने बताया कि यह कवि सम्मेलन AV एंटरटेनमेंट के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नामित कवि नीलोत्पल मृणाल, अज़हर इक़बाल, वरुण आनंद, ओम शर्मा ‘ओम’, धर्मराज कवि एवं वंदना वर्मा अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव (बीएचयू) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। साथ ही मनोज अस्थाना (संरक्षक), नवीन दूबे (विशेष सहयोग), डॉ. सतीश चन्द्र श्रीवास्तव (विशेष सहयोग) एवं सुधीर कुमार गौतम (एडवोकेट) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे|

