भाजपा की मोदी सरकार ने दिया अंबेडकर को सम्मान
जनपद जौनपुर। देश को बाबा साहब भारतरत्न भीमराव अंबेडकर ने संविधान के जरिए सभी को बराबरी का अधिकार दिया। यह बातें गुरुवार को सिरकोनी ब्लॉक के सैदपुर गांव में भारतरत्न भीमराव अंबेडकर, भगवान बुद्ध व संत रविदास के मूर्ति का अनावरण करने के पश्चात पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कही।उन्होंने कहा कि केंद्र की वर्तमान मोदी सरकार ने बाबा साहब अंबेडकर को सम्मान देने का काम किया।सरकार ने उन्हें भारतरत्न देकर उनके प्रति अपनी सोच को दिखाया।श्री सिंह ने कहा कि आज सरकार विकास के कार्यो को बिना भेदभाव के जिस प्रकार से अंजाम दे रही है।गरीबों के विकास का जितना कार्य केंद्र की सरकार ने 2014 से तथा 2017 से प्रदेश की सरकार ने किया।उसे कोई भी नकार नही सकता।अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए।उनके विचारों से हम अपने जीवन को बदल सकते है।विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी बंसराज सिंह ने कहा कि समाज मे छुआछूत को खत्म करने का बहुत बड़ा योगदान बाबा साहब अंबेडकर का रहा।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी आशुतोष सिंह ने कहा कि हमे बाबा साहब अंबेडकर ने एक ऐसा संविधानिक व्यवस्था को दिया है।जिससे हम समाज मे कही सिर उठाकर बात कर सकते हैं।
Tags
