BREAKING

मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञान प्रकाश सिंह स्वर्गीय ठाकुर तिलकधारी सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में सम्मिलित हुए

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर | शिव मंदिर हनुमान वाटिका मैदान कुद्दूपुर, जौनपुर में आयोजित स्वर्गीय ठाकुर तिलकधारी सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि  ज्ञान प्रकाश सिंह (वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाज सेवी)सम्मिलित होकर विजेता माधोपट्टी एवं उपविजेता टीम कुद्दुपुर को पुरस्कृत किया तथा खिलाड़ियों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से कहा खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी सामंजस्य, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का प्रतीक है। खेल भावना के साथ-साथ यह हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ बनाता है। विशिष्ट अतिथि के रूप मे  सुधाकर उपाध्याय  (जिला उपाध्यक्ष भाजपा)भी उपस्थित रहे।।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!