BREAKING

मिशन शक्ति एवं साइबर क्राइम द्वारा संयुक्त चौपाल का आयोजन

Jan Dhamaka Times


थाना अहरौला क्षेत्र अंतर्गत माहुल चौकी रामलीला मैदान में आज मिशन शक्ति अभियान एवं साइबर क्राइम जागरूकता के अंतर्गत एक संयुक्त चौपाल का भव्य आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात विवेक त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में, थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0नि0 वकील सिंह, उ0नि0 वरूणेश कुमार मिश्र द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया ।

चौपाल के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा से जुड़ी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं, लाभकारी कार्यक्रमों एवं महिलाओं के लिए उपलब्ध टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0नि0 वरूणेश कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी उ0नि0 यस सिंह पटेल द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ उनके अभिवावकों को महिला अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा उ0नि0  वकील सिंह, महिला आरक्षी अनामिका कुशवाहा, महिला आरक्षी आभा दूबे, आरक्षी विजय बहादुर सिंह द्वारा महिला सुरक्षा से सम्बन्धित टोल फ्री नम्बरों को विस्तारपूर्वक समझाया गया व पम्फलेट वितरण किया गया ।

 अज्ञात कॉल/मैसेज से सावधान रहें

अगर कोई बैंक, पुलिस, बिजली विभाग या सरकारी अधिकारी बनकर कॉल करे और OTP/लिंक मांगे—तो तुरंत कॉल काट दें ।

 OTP किसी को न बताएं

OTP आपकी डिजिटल चाबी है। बैंक, पुलिस या कोई भी अधिकारी कभी OTP नहीं मांगता।

 फर्जी लिंक पर क्लिक न करें

लॉटरी, KYC अपडेट, बिजली बिल, GST रिफंड जैसे लिंक अक्सर फ्रॉड होते हैं।

 महिलाओं व बच्चियों की ऑनलाइन सुरक्षा

सोशल मीडिया पर फोटो, वीडियो या निजी जानकारी अंजान लोगों से साझा न करें।

 सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित रखें

मजबूत पासवर्ड रखें और Two-Factor Authentication (2FA) अवश्य चालू रखें।

 डिजिटल भुगतान करते समय सावधानी

UPI “Receive Money” के नाम पर पैसे भेजने का ऑप्शन कभी न दबाएं।

 फर्जी नौकरी और लोन ऑफर से बचें

घर बैठे कमाई, सरकारी नौकरी, आसान लोन—अधिकतर धोखाधड़ी होती है।

 मोबाइल में अनजान ऐप इंस्टॉल न करें

APK फाइल या स्क्रीन शेयर ऐप से आपका पूरा मोबाइल कंट्रोल हो सकता है।

 ठगी होने पर तुरंत शिकायत करें

जितनी जल्दी शिकायत, उतनी ज्यादा रकम बचने की संभावना।

 राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर याद रखें – 1930

या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!