BREAKING

कोहरा और गलन से बढ़ी आम जन मानस की समस्या

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। गुरूवार का दिन  काफी ठंडा रहा। सुबह से कोहरा और गलन ने आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित कर दिया। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गली मुहल्ले तक लोगों को अलाव के सहारे बैठा देखा गया। अलाव से दूर लोग हाथ मसलते और गलन से कांपते दिखे।सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था और गलन से लोग ठिठुर रहे थे। कोहरा अधिक होने के चलते दृश्यता काफी कम थी।   बताते हैं कि सुबह चार बजे से आठ बजे तक कोहरा काफी अधिक था। ठंडी हवाओं की वजह से ही सुबह चार बजे से लेकर आठ बजे तक आठ डिग्री सेल्सियस की रही।  ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे थे। शहर में दिन के समय नगर पालिका ने भले ही अलाव न जलवाया लेकिन लकड़ी गीली हाने से उसका फायदा नहीं मिल पा रहा है।   लोग अपनी दुकानों और घरों के आगे लकड़ी जलाकर ताप रहे थे। हर किसी को यही कहते सुना गया कि आज बहुत ठंड है। तापमान गिरने के कारण गलन काफी बढ़ गई थी।इसके चलते लोग अपने दैनिक कामकाज टालते रहे। पूरे दिन बाजारों में बहुत अधिक भीड़ नहीं रही। शाम के समय कुछ रौनक दिखाई देने लगी। लेकिन पूरे बाजार में सर्दी का असर दिख रहा था। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों में हीटर जलाए हुए थे। बाजार में सबसे अधिक भीड़ गर्म कपड़ों की दुकानों पर थी। बताया जा रहा है कि आने वाले दो दिनों में ठंड और बढ़ सकती हैं। पारा भी गिरने की संभावना बनी हुई है।  चिकित्सक बताते है कि इस समय बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। बताया कि बुजुर्गों में स्वांस और दिल की समस्या बढ़ जाती हैं। ऐसे में गर्म माहौल में रहें। अलाव के पास बैठे, गुनगुना पानी पीते रहे। बच्चों को ढककर रखें। और जितना बाख सके दो पहिया या खुले वहां से यात्रा न करे |



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!