अस्पताल में लापरवाही से पशु पालकों में दिखा आक्रोश
personJan Dhamaka Times
January 08, 2026
share
जनपद जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार स्थित सरकारी पशु अस्पताल में तैनात चिकित्सकों की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। गलत जांच और उपचार के चलते एक गर्भवती गाय ने सात महीने के मृत बछड़े को जन्म दे दिया। घटना के बाद पशुपालकों में गहरा आक्रोश है और सरकारी पशु चिकित्सा सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।कुशहा द्वितीय गांव निवासी सुभाष गुप्ता उर्फ भोला तीन दिन पहले अपनी गाय का गर्भ परीक्षण कराने घनश्यामपुर स्थित पशु अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद चिकित्सक ने बिना समुचित जांच के गाय के गर्भवती होने से इनकार कर दिया। डॉक्टर ने यह कहते हुए इलाज शुरू कर दिया कि गाय की बच्चेदानी में गांठ है, जबकि वास्तविक स्थिति इसके विपरीत थी।पीड़ित का कहना है कि लगातार तीन दिनों तक गलत उपचार चलता रहा। गुरुवार को हालात उस समय बिगड़ गए, जब गाय ने लगभग सात महीने के मृत बछड़े को जन्म दिया। इस घटना से पशुपालक और उसके परिवार में कोहराम मच गया। गाय की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना से पशुपालक और उसके परिवार में कोहराम मच गया। गाय की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में पशु अस्पताल के पास जुट गए और लापरवाह चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सही जांच और इलाज होता, तो गर्भस्थ बछड़े की जान बचाई जा सकती थी।पीड़ित पशुपालक ने घनश्यामपुर पुलिस चौकी पर लिखित शिकायत देकर दोषी चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।