BREAKING

गंदा पानी पीने को हुए है लोग मजबूर , शिकायत का नहीं हो रहा कोई असर

Jan Dhamaka Times


जौनपुर। नगर पालिका परिषद के रोजा अर्जन वार्ड स्थित गदन अर्जानी मल्हनी पड़ाव के लोग इन दिनों गंदा और दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।  नलों से निकलने वाला पानी पीने योग्य तो दूर, रोजमर्रा के इस्तेमाल के लायक भी नहीं है।  लोगों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार जलकल विभाग, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन और अधिशासी अभियंता से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते आज तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। गंदे पानी के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर लोग खासे चिंतित हैं। मजबूरी में कई परिवार बाहर से पानी खरीदकर पीने को विवश हैं, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!