BREAKING

2027 में योगी को हराकर बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है

Jan Dhamaka Times


जनपद आजमगढ़ बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आयरन लेडी बहन कुमारी मायावती के 70वें जन्मदिन के अवसर पर आजमगढ़ जनपद के अंबेडकर पार्क, कलेक्ट्रेट परिसर में मंडल स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं मुख्य मंडल प्रभारी आजमगढ़ दिनेश चंद्रा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “2027 के विधानसभा चुनाव में योगी सरकार को हटाकर बहन मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना ही पार्टी का लक्ष्य है।”

कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं बहुजन आंदोलन के प्रणेता मान्यवर कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर मुख्य मंडल प्रभारी हरिश्चंद्र गौतम, ओमकार शास्त्री, डॉ. इंदु चौधरी, शंकर यादव (पूर्व प्रत्याशी सगड़ी), शालीम अंसारी, हिलाल गौतम, अरुण पाठक, चेतई राम, रामविलास भास्कर, विनोद चौहान, मदन राम, अरुण सिंह, अब्बूलैस आजमी (गोपालपुर विधानसभा), कुरबान आजमी (पूर्व पंचायत सदस्य, सगड़ी) सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!