आर पासवान/जन धमाका टाइम्स ठाकुरगंज: किशनगंज जिला के ठाकुरगंज प्रखण्ड अंतर्गत कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के दिशानिर्देशानुसार नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिवसीय वाहन चालक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज दिनांक 15.01.2026 को सीमा चौकी सुखानी के कार्यक्षेत्र वाइब्रेंट विलेज- भिंडरानी में किया गया।
वहीं इस अवसर पर 50 ग्रामीणों को वाहन चालक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ एम. ब्रोजेन सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित सभी ग्रामीणों, कृच लाल राम प्रधानाचार्य, मिडिल स्कूल, भिंडरानी, एस. एच. ओ. गौतम कुमार, थाना जियापोखर एवं अर्पिता बरुआ प्रबंधक देश बंधु व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान, सिलीगुड़ी का हार्दिक अभिनंदन किया।
वहीं बताते चलें कि उन्होंने यह भी बताया कि विकसित भारत अभियान के अंतर्गत वाइब्रेंट गाँव धनटोला, डोरिया, चुर्ली, भेंडरानी, हुलहूली, ग्वालटोली, सुखानी सहित अन्य गाँवों के ग्रामीण भी इन कार्यक्रमों से लाभान्वित होंगे।इस वर्ष नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 15 दिवसीय वाहन चालक प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागी पूरी ईमानदारी एवं लगन के साथ अपने कौशल विकास के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करें।
अंत में कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा ने सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभ आशीर्वाद प्रदान किया और कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

.jpeg)
