जनपद आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष आजमगढ़ जयनाथ सिंह का जन्मदिन जिले में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिवस के अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने श्री जयनाथ सिंह के संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं जनसेवा कार्यों की सराहना की और कहा कि उनका नेतृत्व सदैव कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहा है।कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

