BREAKING

सर्वोदय पब्लिक स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

Jan Dhamaka Times


जनपद  आजमगढ़ हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक/प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव, विद्यालय की निदेशिका श्रीमती कंचन यादव एवं उप-प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तथा राष्ट्रगान के साथ किया गया।

विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा समूह गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिनमें “पाँव में पायल”, “तुम्हारे हवाले वतन साथियों”, “जय हो”, “धरती सुनहरा अम्बर नीला”, “घूमर-घूमर”, “मिट्टी के बेटे”, “सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा” आदि प्रमुख रहे। साथ ही इंटर-हाउस गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसकी प्रस्तुतियों पर दर्शक झूम उठे।

इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि सर्वोदय पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जनपद की पुलिस लाइन में आयोजित गीत-संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

संस्था के संस्थापक/प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। विद्यार्थियों को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश सेवा के प्रति समर्पित रहना चाहिए तथा भारत के संविधान में आस्था और विश्वास बनाए रखना चाहिए, तभी समाज और राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।

विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार विश्वकर्मा ने बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संविधान राष्ट्र का सर्वोच्च एवं महान ग्रंथ है, जो हमें सही मार्गदर्शन प्रदान करता है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!