BREAKING

टी डी कॉलेज में उल्लास पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर में  77 वां गणतंत्र दिवस  समारोह टी डी  पी जी कॉलेज  के एन सी सी परेड ग्राउंड में  प्राचार्य प्रोफेसर राम  आसरे सिंह द्वारा ध्वज फहराकर उल्लास और उमंग के साथ  मनाया गया ।  प्राचार्य जी  ने अपने उदबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों, न्याय, समानता और उत्तरदायित्व, की याद दिलाता है। एक शिक्षक के रूप में हमारा दायित्व जिम्मेदार और जागरूक नागरिकों का निर्माण करना है।आइए शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए मिलकर संकल्प लें। देश के प्रति हमें अधिकार ही नहीं प्राप्त हुआ है वरन हमारे कर्तव्य भी हैं जिनका पालन करना सभी के लिए आवश्यक है। और उन्होंने समस्त शिक्षकों को कर्तव्य बोध भी  कराया ।

इस अवसर पर प्रोफेसर विजय कुमार सिंह, प्रोफेसर हिमांशु सिंह, प्रोफेसर जी डी दुबे, प्रोफेसर हरिओम त्रिपाठी, प्रोफेसर माया सिंह, प्रोफेसर  रीता  सिंह,प्रोफेसर शिखा श्रीवास्तव, प्रोफेसर  अजय कुमार दुबे, प्रोफेसर सुधांशु सिन्हा,प्रोफेसर सुदेश कुमार सिंह, प्रोफेसर सुषमा सिंह, डॉ राहुल सिंह, डॉ शैलेंद्र सिंह  आदि उपस्थित रहे ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!