BREAKING

स्वर्गीय श्री राम भुवन पाठक शिक्षण संस्थान मे ध्वजारोहण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण हुआ संपन्न

Jan Dhamaka Times


जौनपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्वर्गीय श्री राम भुवन पाठक शिक्षण संस्थान करसावां दामोदर गंज चौराहा द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम प्रकाश पाण्डेय मुन्ना द्वारा  राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित लोगो द्वारा राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।



इस अवसर पर प्रबंधक संजय पाठक, पंकज पाठक प्रधानाध्यापक, त्रिवेणी पाठक, केदार यादव, सोनी सिंह, अशोक जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह शेरू, अरुण यादव मुन्ना प्रधान प्रतिनिधि  प्रभाकर निषाद प्रधान करसावां, धर्मेंद्र सिंह, राजदेव तिवारी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का परिचय दिया।


प्रबंधक संजय पाठक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी  संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!