BREAKING

मऊ न्यायालय में अरुण कुमार त्रिपाठी को मिला अधिवक्ताओं का जबरदस्त समर्थन

Jan Dhamaka Times


जनपद मऊ बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव के तहत जनसंपर्क अभियान के क्रम में आज पूर्व चेयरमैन एवं राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी ने जनपद मऊ का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न न्यायालय परिसरों में अधिवक्ताओं से मुलाकात कर संवाद किया तथा अपने विचारों के साथ भावी योजनाओं से अवगत कराया।


अधिवक्ता समुदाय से मिले अपार जनसमर्थन पर अरुण कुमार त्रिपाठी ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिवक्ताओं के हित, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे और बार को सशक्त एवं संगठित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करते रहेंगे। और अधिवक्ता के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहने की बात कही इस अवसर पर अमित तिवारी एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिट्स (उत्तर प्रदेश), पूर्व मीडिया पैनलिस्ट एवं प्रवक्ता भाजपा , वरिष्ठ  प्रवक्ता सुरेंद्रनाथ चौबे, ब्रह्मानंद राय, सत्य प्रकाश मिश्रा, चंदन कुमार तिवारी, अरुण कुमार पांडेय,अजय सिंह, अखिलेश चौबे, मनोज सिंह, मोहम्मद शकील अरविंद कुमार, मृत्युंजय तिवारी, आनंद सिंह व आदि अधिवक्ता लोग  उपस्थित होकर अधिवक्ता त्रिपाठी का समर्थन किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!