अज्ञात वहां की चपेट में आने से भाजपा कार्यकर्ता की मौत
जनपद जौनपुर अंतर्खुगत विकास खंड खुटहन में 6 जनवरी ब्लाक मुख्यालय के पास लोहार की पाही पर मंगलवार को खुटहन से मल्हनी जाने वाले मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दिया है। खुटहन गांव निवासी व भाजपा के सेक्टर संयोजक 44 वर्षीय विनोद सिंह साइकिल से स्थानीय डाक बंगले पर आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेने आ रहे थे। उक्त स्थान पर पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। उनके सिर में गंभीर चोटें आने से वे बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें उपचार हेतु सीएससी ले गयी। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की सूचना मिलते ही पत्नी नीतू सिंह, 18 वर्षीय पुत्र शानू,16 वर्षीय शिवांस और 14 वर्षीय पुत्री रानू अस्पताल पहुंच गई। उनके करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया ऐसी दर्दनाक दुर्घटना से पुरे क्षेत्र में शोक की लहर फ़ैल गयी है | सुचना मिलने तक बाईक या उसके चालक का कोई पता नहीं चला |
Tags

