दो करोड़ 22 लाख की लागत से बनेगा नाला, वैभव सिंह
जनपद जौनपुर बदलापुर नगर पंचायत क्षेत्र में जल निकासी की समस्या के समाधान हेतु प्रस्तावित नाला निर्माण कार्य का बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह महराजगंज रोड पर स्थित प्रथामिक विद्यायल के पास विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधिवत रूप से भूमि पूजन किया।वार्ड नं 8 भलुआही में प्रथामिक विद्यायल महराजगंज रोड से जियालाल जायसवाल के दुकान तक, वार्ड नं 3 बरौली में सुल्तानपुर रोड पर स्थित विजय इलेक्ट्रॉनिक से इंदिरा चौक से घनश्यामपुर रोड होते हुए नगर पंचायत कार्यालय के आगे अवध हॉस्पिटल तक कुल ढाई किलोमीटर तक बड़ा नाला निर्माण कार्य के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस नाला के निर्माण से बरसात के मौसम में नगरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा स्वच्छता और आवागमन में सुधार होगा। सिंह ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नाला निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाएगा। इसकी लागत दो करोड़ 22 लाख रुपए है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए नगर पंचायत का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि इससे लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। इस अवसर पर सम्मानित लोग उपस्थित रहे और कार्य की सराहना किये |
Tags

