जनपद जौनपुर में लायन्स क्लब और आर. जे. शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी द्वारा 13 जनवरी को आयोजित शिविर में मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए 28 रोगियों को चिन्हित कर वाराणसी भेजे गए थे। जिनका चिकित्सीय टीम द्वारा उन मरीजों का आधुनिक तकनीक से निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया। उन्हें दवाइयां एवं चश्मे प्रदान किए गए एवं चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श देकर उन्हें डिस्चार्ज किया गया, और शुक्रवार को शिविर स्थल लक्ष्मी हेल्थ केयर सेंटर कुत्तुपुर तिराहा जौनपुर पर वाहन से छोड़ा गया, जहाँ पर लायन्स क्लब जौनपुर के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और सावधानियां बरतने की जरुरी सलाह दी, और उनके परिवार के लोग मरीजों को अपने घर ले गयें। संयोजक डा संदीप मौर्य ने मरीजों को सलाह देते हुए बताया कि डॉक्टर के बताए अनुसार आई-ड्रॉप्स दवा का इस्तेमाल करें, धूप, धूल, धुंए से बचाव के लिए चश्मा पहनें और नियमित चेक-अप कराएं, ताकि संक्रमण और जटिलताओं से बचा जा सके और आँखें ठीक से ठीक हो सकें। डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि इस स्थान पर अगला नेत्र जाँच मोतियाबिंद आपरेशन शिविर 10 फरवरी को लगेगा, इसलिए जरुरतमंद इस शिविर का लाभ अवश्य उठाये।
मोतियाबिंद के ऑपरेशन से मिली 28 लोगो को रोशनी’

Tags