BREAKING

कांग्रेस के कार्नेयकर्ताओ द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर में वाराणसी में बीते दिनों कांग्रेस पार्टी छात्र संगठन एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं द्वारा एसआईआर, और मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ किये जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को पुलिस बल द्वारा जबरन लाठीचार्ज और एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के खिलाफ की गयी अमानवीय कार्यवाही के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से निरंकुश और तानाशाह हो चुकी है, पुलिस का दुरपयोग शांति पूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ करके अपनी दमनकारी नीतियों का प्रदर्शन कर रही है, मोदी योगी सरकार की इस फिरंगी मानसिकता के सामने कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ लोकतंत्र, संविधान और जनता के हितों की लड़ाई लडने में जरा सा भी पीछे नहीं होगा। जौनपुर सहित प्रदेश के सभी जनपदों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर पुलिस भेजकर उन्हें और उनके परिवार के खिलाफ जबरन कार्यवाही करने का भय दिखाकर अपने खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाना चाहती है। डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि जनता भाजपा के दमनात्मक नीति को जान चुकी है, सरकारी संस्थाओं और पुलिस के दुरपयोग की पोल चुकी है, देश की जनता मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ सड़क पर उतर चुकी है, वोट चोरी और एसआईआर के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की डकैती के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। डरी हुई सरकार पुलिस के दुरपयोग से कांग्रेस के आंदोलनों के दबाकर लोकतंत्र को खत्म कर रही है।   सत्यवीर सिंह,   पंकज सोनकर, देव राज पांडेय, विनय तिवारी, डॉ राकेश मिश्रा मंगल गुरु, लाल प्रकाश पाल, मौजूद रहे ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!