BREAKING

पूर्व सैनिक दिवस पर आजमगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, जिला सैनिक बोर्ड घोषित

Jan Dhamaka Times


जयपुर में आयोजित समारोह में सेना अध्यक्ष द्वारा प्रदान किया गया प्रतिष्ठित पुरस्कार जनपद आजमगढ़ में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, आजमगढ़ को देश का शीर्ष जिला सैनिक बोर्ड घोषित करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 14 जनवरी 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित पूर्व सैनिक दिवस समारोह में प्रदान किया गया।

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार में जनरल उपेंद्र द्विवेदी द्वारा परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, थल सेना मेडल एवं सेना अध्यक्ष प्रशंसा कार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान जिले में पूर्व सैनिकों के कल्याण, पुनर्वास एवं उनके आश्रितों के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट और समर्पित कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर कुमार राजीव रंजन (अ0प्रा0) ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय राज्य सरकार, निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, लखनऊ, तथा जनपद प्रशासन के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सैनिक कल्याण मंत्री के मार्गदर्शन, संवेदनशील नेतृत्व और पूर्व सैनिकों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

उन्होंने यह भी कहा कि निदेशक सैनिक कल्याण, ब्रिगेडियर अतुल कुमार (अ0प्रा0) के निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। साथ ही जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के सक्रिय सहयोग से पूर्व सैनिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया।

इस राष्ट्रीय सम्मान से जिले का मान बढ़ा है और यह वीर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिला प्रशासन एवं सैनिक कल्याण विभाग भविष्य में भी राष्ट्रनायकों की सेवा में इसी प्रकार समर्पित किया गया 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!