BREAKING

अपने पिता के 50 वी पुण्यतिथि के अवसर जरुरतमंदो को वितरित किया गया कम्बल

Jan Dhamaka Times


महराजगंज जौनपुर क्षेत्र के दड़वा गांव के प्रधान पति अजय सिंह द्वारा अपने पिता की 50 वी पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे कुंवर वीरेंद्र सिंह द्वारा सर्वप्रथम स्वर्गीय पारसनाथ सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई एवं कार्यक्रम की शुरुआत हुई कंबल वितरण के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि मकर संक्रांति के पावन अवसर पर वस्त्र का दान बेहद ही पुनीत कार्य होता है। ठंड के मौसम में जरूरतमंद को राहत मिलेगी और दान करने वाले को पुण्य की प्राप्ति होगी यह एक धार्मिक और सामाजिक सेवा है। जो जरूरतमंदों को सहारा देती है। वही लगातार अजय सिंह द्वारा अपने पिता की पुण्यतिथि पर 50 वर्ष से लगातार यह नेक कार्य किया जाता है जिसकी उन्होंने सराहना की। इस मौके पर मोनू शुक्ला, संजय सिंह, कृष्ण सिंह, प्रमोद नारायण शुक्ला, अनिल कुमार पाण्डेय, आदित्य प्रताप सिंह, बेचन सिंह प्रधान, धर्मेंद्र सिंह राज ग्रुप व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!