जमीनी विवाद में गयी एक युवक की जान और लोग गंभीर रूप से है घायल
अशोक चौहान ब्यूरो चीफ जनपद आजमगढ़ के मुबारकपुर थाने के अंतर्गत चकिया रोड अमिलो में एक परिवार में उस वक्त कोहराम मच गया जब आपसी बंटवारे को लेकर भाइयों में रात 11:00 बजे बुरी तरह से लाठी डंडे और राड से मारपीट होने लगा मारपीट के दौरान मृतक मोहम्मद ताहिर पुत्र हाफिजुर रहमान को बुरी तरह से उसी के भाई ,मोहम्मद आमिर, मोहम्मद काशिफ कमर,मोहम्मद सालीम पुत्र हाफिजुर रहमान रेहाना खातून,नसीमा बानो, तथा बहनोई दानिश आदि द्वारा सभी ने लाठी डंडे मुंह में कपड़ा डालकर बांध दिए और राड से हमला कर घायल कर दिया और पत्नी शबाना और बच्चों को मार कर बुरी तरह से घर के बाहर फेंक दिया घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई और मौके पर 112 की पुलिस एंबुलेंस बुलाकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर पहुंचाया जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया और इलाज के दौरान मोहम्मद ताहिर की मौत हो गई और शबाना पत्नी मोहम्मद ताहिर और बच्चे सदर अस्पताल में भर्ती हैं स्थानीय पुलिस सुबह 7:30 बजे घटनास्थल पर पहुंच कर घर का ताला खुलवाकर चार महिलाओं समेत दो पुरुष को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है और विधिक
कार्रवाई में जुट गई है मृतक की पत्नी शबाना ने अपने बयान में बताई है कि उसने दहेज प्रथा का मुकदमा दर्ज कराई है और मुझे और मेरे पति को जमीन जायदाद से बेदखल कर दिया गया है जिसको लेकर के मुझे दबाव बनाया जा रहा था मुकदमा वापस कर लो मेरे द्वारा ऐसा न करने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है
Tags

.jpeg)
