BREAKING

कम्बल पाकर लाभार्थि हुए खुश और दिया आशीष

Jan Dhamaka Times


आकाश सोनी संवाददाता जनपद जौनपुर के सुइथाकला, में  ठंड से बचाव के लिए ग्राम पंचायत शेषपुर एवं समोधपुर में बुधवार को निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों कार्यक्रमों में कुल 631 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। ग्राम पंचायत शेषपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति व विशिष्ट अतिथि मुन्ना मिश्रा रहे। अध्यक्षता पूर्व कनिष्ठ प्रमुख राम जनम सिंह ने की तथा संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने किया। इस दौरान 501 लोगों को निःशुल्क कंबल दिए गए। अतिथियों का स्वागत व आभार आयोजक अभिनव सिंह एवं पंकज सिंह ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में सुरेश पाण्डेय, संजय सिंह, बृजेश शुक्ला, हृदय नारायण शुक्ला, अजय सिंह, अमर प्रताप सिंह, जीतनारायण शुक्ला, ओम प्रकाश तिवारी, सुनील सिंह सहित अन्य ग्रामीण जन मौजूद रहे। वहीं समोधपुर में श्री सर्वेश्वरी समूह देवस्थानम शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हृदय प्रसाद सिंह (रानू) की अध्यक्षता व प्रधानाध्यापक सतीश सिंह की उपस्थिति में 130 जरूरतमंदों को निःशुल्क कंबल वितरित किए गए।इस मौके पर शाखा के सदस्य जितेंद्र सिंह (बबलू), रविन्द्र उपाध्याय, हरगोविन्द सिंह, मुरली सिंह, संतोष, प्रमोद सिंह, यादवेन्द्र प्रताप सिंह और सूर्य प्रकाश (इन्ना) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे |

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!