BREAKING

1 से 7 फरवरी तक होगा गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा

Jan Dhamaka Times


जनपद आजमगढ़ के विकासखंड महाराजगंज अंतर्गत ग्राम मोतीपुर में स्थित अन्तू स्मारक बालिका इंटर कॉलेज परिसर के निकट गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 1 फरवरी से 7 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत रविवार, 1 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल से निकलकर भैरव बाबा धाम तक जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष सहभागिता करेंगे।

आयोजन के संस्थापक श्री रामाश्रय यादव, पूर्व राजस्व निरीक्षक एवं संस्थापक, अन्तू स्मारक बालिका इंटर कॉलेज मोतीपुर महाराजगंज आजमगढ़ हैं।

कार्यक्रम के दौरान कथा व्यास देववती (वेदांती) शास्त्री नैमिष धाम द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का रसपूर्ण प्रवचन किया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!