जनपद जौनपुर के तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा विगत वर्षों की भांति ऑनलाइन 'पुरातन छात्र समागम' का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने सिद्ध कर दिया कि दूरियां चाहे कितनी भी हों, गुरु और शिष्य के बीच का स्नेह कम नहीं होता।
समागम के प्रारंभ में आई क्यू ए सी के संयोजक प्रोफेसर सुदेश सिंह एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुधांशु सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। डॉ. गीता सिंह द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर पुरातन छात्रों का अभिनंदन किया गया । प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने कहा कि पुरातन छात्र महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा के वाहक हैं और अपने कार्य द्वारा विशिष्ट पहचान बनाये हुए हैं।
पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर समर बहादुर सिंह ने कहा कि पुरातन छात्र महाविद्यालय से आज भी प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं। वी.ब. सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय के डीन प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने समस्त पूर्व छात्र छात्राओं के अरोग्यमय और निरन्तर उच्चतर प्रगति की कामना किया।
पुरातन छात्र डॉ जय प्रकाश सिंह, डॉ सुनीता गुप्ता, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ माया सिंह,डॉ सुमन कुशवाहा, डॉ शैलेश कुमार यादव, पंकज कुमार यादव, अश्विनी कुमार शुक्ला ने भी अपने भावों को व्यक्त किया । विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुधांशु सिन्हा ने विभाग की उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि कैसे उनके छात्र आज शिक्षा जगत में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वैभव सिंह ने किया और अंत में सभी नें महाविद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया ।

.jpg)