BREAKING

साली ने किया जीजा को जलते हुए कोयले से जलाकर मारने का प्रयास

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर  नगर के सिपाह मोहल्ले में एक महिला ने अपने जीजा को आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान उसने अपनी बहन को भी पीटकर बेहोश कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे जीजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित की पहचान बलिया निवासी 30 वर्षीय संदीप मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा के रूप में हुई है। उनकी पत्नी प्रतिमा चौहान मड़ियाहूं गांव की रहने वाली हैं। संदीप और प्रतिमा 1 जनवरी से सिपाह मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे थे। वे कोर्ट मैरिज के लिए जौनपुर आए थे। आरोपी साली का नाम निशा है।  यह घटना गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे हुई। आरोप है कि निशा ने पहले अपनी बहन प्रतिमा को डंडे से पीटकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने अपने जीजा संदीप पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल संदीप मिश्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस प्रकार के घटना ए दिन देखने को मिल रहे है |

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!