BREAKING

नाबालिक किशोरी के साथ गैग रेप के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Jan Dhamaka Times

जनपद जौनपुर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गांव में एक किशोरी को घर से लाकर सुनसान स्थान पर 3 लोग गैंगरेप किये और बेहोशी की हालत में छोड़कर वह सब फरार हो गये। घटना की जानकारी लगते हैं पुलिस ने उसका उपचार कराया और मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया एक फरार हो गया। ज्ञात हो कि बीते 6 जनवरी की रात में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के 5 युवक बाइक से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गांव में पहुंचे और वहां ननिहाल में रह रही इन्टर की छात्रा नाबालिग 17 वर्षीय  को प्रेमी ने घर से स्कूटी पर बिठाकर गांव के स्कूल के मंदिर के पीछे सुनसान स्थान पर ले गया। वहां पहले से चार लोग मौजूद थे और सभी शराब पी रहे थे। आरोप है कि उसके बाद सभी ने किशोरी को चाकू लगाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया। इसके बाद किशोरी बेहोश हो गई और आरोपी भाग निकले।किशोरी को भोर में होश आने पर घर पहुंची, खून से लथपथ थी जिसके बाद परिजन आरोपियो के घर पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें मारने की धमकी दी जिसके बाद पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित किशोरी को ले जाकर उपचार कराया। क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के अनुसार नाबालिक पीड़िता के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया है, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना   पर अभियोग दर्ज कर पीड़िता के उपचार हेतु सदर अस्पताल जौनपुर रवाना किया गया, उपचारोपरान्त पड़िता को परिजनों को सुपुर्द किया गया तथा नामित 03 अभियुक्तों में से 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर पूछताछ जारी है एवं 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुयी है |


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!