BREAKING

विश्वविद्यालय से मिला एन.सी.सी. कैडेटों को एक बड़ी सौगात

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने एनसीसी कैडेटों को एक बड़ी सौगात दी है। बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. वंदना सिंह एवं एनसीसी ग्रुप कमांडर वी के पंजियार ने संयुक्त रूप से अत्याधुनिक आब्स्टिकल ट्रेनिंग एरिया एवं फायरिंग रेंज का फीता काटकर उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय में निर्मित आब्स्टिकल ट्रेनिंग एरिया अत्याधुनिक   है और यह अपने प्रकार का सबसे बड़ा प्रशिक्षण क्षेत्र है। यहाँ प्रशिक्षण लेने वाले कैडेट आगामी एनसीसी कैंपों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे तथा भविष्य में सशस्त्र सेवाओं में जाने के लिए उन्हें मजबूत आधार प्राप्त होगा। कुलपति   ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। फायरिंग रेंज की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ एनसीसी से जुड़कर एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को आत्मसात करेंगे। विश्वविद्यालय परिसर में 98 यूपी बटालियन एनसीसी, जौनपुर के तत्वावधान में कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंपस 331 का आयोजन 15 जनवरी से 24 जनवरी तक किया जा रहा है। इस दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल आलोक सिंह धर्मराज के नेतृत्व में ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा ड्रिल एवं परेड का प्रदर्शन किया गया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!