जनपद जौनपुरके गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एकौना गांव में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।उक्त गांव निवासी 21 वर्षीया सिंपी कश्यप का शव सुबह घर के भूसे वाले कमरे में कुंडे के सहारे दुपट्टे से लटकता मिला। सुबह जब उसकी मां गीता देवी कमरे की ओर गईं, तो बेटी का शव लटकता देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी तक किसी अपराधी को पकड़ा नहीं जा सका |
.jpg)