BREAKING

किशोर भट्ट का स्वागत।आयोजक समिति, दर्शकों, ग्रामीणों नें किया

Jan Dhamaka Times


बरसाली प्रीमियर लीग में लगभग 18 से अधिक ग्रामीण टीमों नें प्रतिभाग किया, मैच बारिश, बर्फ, ठंड गर्मी के बीच आगे पीछे होता रहा, बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में मैच मैदान में कम सीढ़ीनुमा खेतों में देखनें को मिलते हैं। फिर भी सपाट मैदान नहीं होंनें की वजह से आयोजकों, प्रशंसको, दर्शकों और खिलाडियों में कई गुना जज्बा, जुनून और खेल खेलनें की जिद्द होती है। 

 बरसाली प्रीमियर लीग-2026 के फाइनल मैच की अध्यक्षता प्रधान सुरजीत टोलिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 

क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि- किशोर भट्ट जन संपर्क अधिकारी मुख्यमंत्री और विशिष्ट अतिथि-पवन नौटियाल कुलपति मंजीरा देवी विश्व विद्यालय रहे। 


जहां मुख्य अतिथि किशोर भट्ट नें विजेता टीम को ट्रॉफी और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया, वहीं प्रधान बरसाली सुरजीत टोलिया नें उप-विजेता टीम को भी ट्राफी और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। 

किशोर भट्ट नें दोनों टीमों को उनके अच्छे प्रदर्शन और लगभग 18 से अधिक टीमों में फाइनल में जगह बनाकर विजेता उप-विजेता बननें पर शुभकामनाएँ प्रेषित की, किशोर भट्ट नें युवाओं को खेल से जुड़ने और नशे से बाहर मुड़नें का संदेश दिया उन्होंने कहा कि गाँव क्षेत्रों में इस तरह के खेल कूद होंते रहें तो निश्चित रूप से गाँव क्षेत्र की प्रतिभाएं देश के लिए खेलेंगी, पढ़ाई और खेल दोनों युवाओं के लिए जरूरी हैं।सरकार विभिन्न विभागों में प्रतिभावान खिलाडियों के लिए सीटें आरक्षित कर चुकी हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!