जनपद मंदसौर 30 जनवरी 2026 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के पावन अवसर पर, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा "स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान" का विधिवत आगाज किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. जी.एस. चौहान ने इस अवसर पर उपस्थित जनमानस को कुष्ठ रोग के उन्मूलन और रोगियों के प्रति भेदभाव मिटाने की सामूहिक शपथ दिलाई।
लोगो ने कुष्ठ मुक्त समाज के लिए लिया संकल्प
संबोधन के दौरान डॉ. जी.एस. चौहान ने स्पष्ट किया कि कुष्ठ रोग कोई दैवीय प्रकोप या छुआछूत की बीमारी नहीं है। उन्होंने कहा:
"हमारा लक्ष्य अपने गांव, पंचायत और पूरे जिले को कुष्ठ मुक्त बनाना है। कुष्ठ रोग एक सामान्य बीमारी है जिसका पूर्ण उपचार संभव है। किसी भी रोगी के साथ भेदभाव न करें और न ही होने दें। यदि शरीर पर किसी भी प्रकार का सुन्न दाग या धब्बा दिखाई दे, तो तुरंत जांच करवाएं।"
निशुल्क इलाज और जांच सुविधा स्वास्थ्य विभाग द्वारा सूचित किया गया कि:
कुष्ठ रोग का उपचार सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध है।

