BREAKING

महात्मा गांधी जी हम सभी के लिए प्रेरणा श्रोत थे

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर- विकास खंड करंजाकला के सहोदरा शिक्षण संस्थान जमालपुर में ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान  व सोशल स्टडी प्वाइंट के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहीद दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी व पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

       विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता चंद्र प्रकाश प्रधानाचार्य ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अहिंसक सत्याग्रह के जनक थे, उन्होंने सत्य और अहिंसा के बल पर ब्रिटिश शासन से भारत को आजाद करने में अहम भूमिका निभाई जिनका योगदान कभी भुला नहीं जा सकता है।

      विद्यालय के शिक्षक लालजी सरोज व संदीप ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी आज के दिन अपना शरीर छोड़कर दुनिया से चले गए लेकिन गांधी जी के सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य, और अपरिग्रह के सिद्धांतों पर विशेष जोर दिया जो आज समाज के लिए अनुकरणीय है ।


     सोशल स्टड पॉइंट के निदेशक रामसागर विश्वकर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचार व सिद्धांत आज भी जिंदा है और हमेशा जिंदा रहेगा उनके योगदान को कभी यहां भुलाया नहीं जा सकता है ।

       सामाजिक कार्यकर्ता अंकित सेन व सुजीत जी ने कहा कि महात्मा गांधी जी के द्वारा चलाए गए प्रमुख अभियान चंपारण सत्याग्रह खेड़ ग्रह असहयोग आंदोलन, से दांडी मार्च प्रमुख रहे जिससे समाज को दिशा निर्देश मिला जायेगा जो अनुकरणीय है ।


     विद्यालय परिसर में महात्मा गांधी जी के जीवनी से जुड़े देशनात्मक पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों को बताया वह समझाया गया जो काफी प्रभावित रहा ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!