एन.एच.135 पर प्रशासन द्वारा अवैध माकन को किया गया ध्वस्त
जौनपुर रामपुर नेशनल हाईवे पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण के खिलाफ आखिरकार प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की। एन.एच.-135 पर नगर पंचायत रामपुर क्षेत्र में राजस्व टीम ने हाईवे विभाग और प्रशासन की संयुक्त मौजूदगी में अवैध मकान को ध्वस्त करवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 3 बजे उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, नायब तहसीलदार संतोष सिंह, ने हाईवे विभाग के अधिकारी एवं पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सगीर मुल्ला का मकान बुलडोजर से गिराया गया, जो हाईवे की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया थ ।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, संबंधित व्यक्ति को पूर्व में मुआवजा भी दिया जा चुका है , इसके बावजूद मकान को नहीं हटाया गया। इसको लेकर प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस जारी कर अवगत कराया गया, लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया। मकान स्वामी द्वारा हाईकोर्ट का हवाला देकर सड़क की भूमि पर कब्जा बनाए रखा गया था।
आखिरकार, सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस बल तैनात रहा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हाईवे की भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अवैध कब्जाधारियों पर इसी तरह सख्ती की जाएगी।
