BREAKING

संवेदनसिल परिस्थिति में विवाहिता की मौत

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भुईली गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मायके वालों ने ससुराल पक्ष को शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। आजमगढ जनपद के बरदह थानाक्षेत्र के चौकी गांव निवासी लक्ष्मी चौरसिया का विवाह गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भुईल गांव निवासी हरिओम चौरसिया से दस वर्ष पूर्व हुआ। दंपति के एक पांच वर्षीय तथा दूसरा तीन वर्षीय दो पुत्र है। हरिओम गांव में ही मोबाईल की दुकान चलाता है। और अपने पत्नी और बच्चो के साथ घर ही रहता है | रोज की भांति लक्ष्मी सुबह उठकर परिवार के लोगों का चाय बनाकर देने के बाद अपने कमरे में चली गयी। लगभग साढे सात बजे किसी परिजन की नजर कमरे के खुले दरवाजे पर पडी तो लक्ष्मी छत में लगे पंखे के सहारे साडी के फंदे पर झूल रही थी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर कब्जे में ले लिया और मायके पक्ष को सूचना दी गयी। मायके वालों ने खुद के पंहुचने तक शव को पोस्टमार्टम या अंतिम संस्कार करने से रोक दिया है।  पुलिस खबर मिलने  तक मायके वालो के तहरीर का इन्तजार कर रही थी 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!