BREAKING

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म आरोपी हुआ गिरफ्तार

Jan Dhamaka Times


जौनपुर थाना खुटहन क्षेत्र में  शादी का झांसा देकर युवती को  भगा ले जाने और महीनों तक उसका शारीरिक शोषण करने के आरोपित को पुलिस ने शनिवार को गभिरन बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न व अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में पीड़िता की तहरीर पर पूर्व में मुकदमा दर्ज था। आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद आरोपित को थाने से  चलान कर  न्यायालय भेज दिया गया।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में गत 31 दिसंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ईश्वरपुर सलहदीपुर गांव निवासी दिलीप यादव लगभग डेढ़ माह पूर्व शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ बहला फुसलाकर हैदराबाद भगा ले गया। जहां वह लगभग महीनो तक  से अधिक शारीरिक शोषण करता  रहा। पीडिता द्वारा आरोप लगाया गया  कि जब वह अभियुक्त से शादी करने की बात करने  लगी तो उसके साथ मारपीट कर  उसे लाकर गांव में छोड़ कर चला  गया। जब वह शिकायत लेकर उसके घर गई तो दिलीप और उसके दो भाई संदीप और प्रदीप उसे गाली गलौज और धमकी देकर घर से भगा दिए। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। शनिवार को जानकारी मिली कि आरोपित गभिरन बाजार के पास मौजूद हैं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार शर्मा के साथ मौके पर पहुंच उसे गिरफ्तार कर लिया गया। और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है | 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!