BREAKING

साजिद रज़ा खान का पूर्वांचल विश्वविद्यालय फुटबॉल टीम में चयन

Jan Dhamaka Times


गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनते हुए ग्राम मुर्की खुर्द निवासी और प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ी साजिद रज़ा खान का वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। साजिद वर्तमान में बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थी हैं। उनके चयन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल व्याप्त हो गया।पीजी कॉलेज गाजीपुर के फुटबॉल टीम कोच विकास सिंह ने कॉलेज परिसर में इस उपलब्धि की घोषणा करते हुए बताया कि 15 दिसंबर को जौनपुर में आयोजित ट्रायल मैच के बाद साजिद का चयन किया गया। इसके पश्चात एक माह के विशेष प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें पूर्वांचल विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम में स्थान मिला है।इस सफलता पर शम्स मॉडल स्कूल के प्रबंधक खान अहमद जावेद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि साजिद बचपन से ही खेल के प्रति अत्यंत रुचि रखता रहा है। विद्यालय स्तर पर आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भाग लेकर वह लगातार पुरस्कार प्राप्त करता रहा है, जिसका परिणाम आज इस बड़े चयन के रूप में सामने आया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!