जनपद गाजीपुर प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत प्रदेश में 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे रूपये 2,000 करोड़ की अनुदान राशि के अंतरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ से किया गया तथा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार गाजीपुर में देखा व सुना गया। कार्यक्रम में मा0 विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, मा0 राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत जनपद के 2119 लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रति लाभार्थी रूपये 100000 कुल 21 करोड़ 19 लाख रुपए सरकार द्वारा अनुदान राशि का अंतरण किया।
माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लाभार्थियों को धनराशि अंतरण हेतु प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 शहरी गरीब एवं पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने लाभार्थियों से धनराशि का सदुपयोग कर समयबद्ध रूप से आवास निर्माण पूर्ण कराने का आह्वान किया।
मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी ने कहा जनपद में योजना का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं गति के साथ कार्य गुणवत्तापूर्ण किया जाए ,उन्होंने कहा पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके जनपद में जो भी व्यक्ति पात्र होगा उसे लाभान्वित किया जाएगा इसके लिए सर्वे भी कराया जाएगा।

.jpg)