BREAKING

बर्दमार पुल के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव लगभग 4-5 दिन पुराना सव

Jan Dhamaka Times


जौनपुर जनपद खेतासराय  के दीदारगंज मार्ग पर स्थित जमदहां गांव के समीप बेसव नदी के बर्दमार पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोपहर के वक्त राहगीरों ने नदी के पास शव को देखा | जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा |

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) अजीत सिंह चौहान और थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने शव को नदी के नीचे से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

​क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि ​शव की स्थिति को देखकर प्रतीत होता है | कि मौत 3 से 4 दिन पहले हुई है। ​प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि युवक की मौत पुल से गिरने के कारण हुई होगी। ​शव की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों और थानों में हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!