BREAKING

ग्राम सभा बैजापुर के प्राथमिक विद्यालय में प्रधान दशरथ सिंह द्वारा किया गया ध्वजारोहण

Jan Dhamaka Times

 

जौनपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विकासखंड करंजाकला अंतर्गत बैजापुर ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में प्रधान दशरथ सिंह द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दशरथ सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित लोगो द्वारा राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।


इस अवसर पर देवेंद्र सिंह पप्पू प्रधान प्रतिनिधि, विनोद सिंह पूर्व कृषि वैज्ञानिक, बंसराज पूर्व प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय, राजीव पाठक, शिव प्रकाश गुप्ता एडवोकेट,शैलेंद्र पाल एडवोकेट, जनार्दन मिश्रा संपादक, सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का परिचय दिया।


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगो ने संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!