राजस्थान की राजधानी जयपुर में 24 जनवरी 2026 को आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जौनपुर जनपद के रामपुर क्षेत्र की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंशिका दुबे, पुत्री अजीत कुमार दुबे, ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है।
कठिन प्रतिस्पर्धा और देशभर से आए नामचीन खिलाड़ियों के बीच अंशिका दुबे ने अनुशासन, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास का शानदार परिचय दिया। उनके दमदार खेल ने निर्णायकों और दर्शकों को भी प्रभावित किया।
ग्राम सिधवन, पोस्ट रामपुर, जिला जौनपुर की निवासी अंशिका दुबे की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता को ग्रामीण प्रतिभाओं की जीत माना जा रहा है। परिजनों, ग्रामीणों, खेल प्रेमियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अंशिका को बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि अंशिका दुबे की यह उपलब्धि ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे खेल जगत में जौनपुर की पहचान और मजबूत हुई है। अंशिका की इस स्वर्णिम सफलता से क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह भी बढ़ा है

.jpg)