BREAKING

जाँच में कमी पाने के बाद डीआरएम भड़के

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर जफराबाद रेलवे स्टेशन का डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली।जिस वे विफर पड़े।उन्होंने एक विभाग के कर्मियों को बर्खास्त करने की धमकी दे डाली।  स्टेशन पर पहुंचकर डीआरएम ने विद्युत,पेयजल तथा शौचालय व साफ सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल की व्यवस्था के बारे में पूछा।सम्बंधित अधिकारी ने कहा टोटियों में पानी आ रहा है।जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां प टोटी में पानी नही आ रहा था।जिसपर वह काफी भड़क गए।उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों के साथ पानी टँकी के पास बने पम्प रूम पहुंचे।वहां दरवाजे में लगे ताले की चाभी नही मिली।उन्होंने ताला तुड़वाकर अंदर देखा।उन्होंने तत्काल सम्बंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सोमवार तक अगर पेयजल की व्यवस्था ठीक नही हुई तो जिम्मेदार लोगों को बर्खास्त करें।इसके अलावा स्टेशन पर बने शौचालय में पानी की समस्या मिली।सैनेटरी बॉक्स में पैड नही मिले।जिस ओर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार को निर्देश दिया कि शाम तक पैड सेनेटरी बॉक्स में रखवाकर फोटो हमको भेजे।स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार को कहा कि स्टेशन ओर जो खामियां है उसे सम्बंधित विभाग को बताये।जब उन्होंने कहा कि सम्बंधित विभाग को पत्र लिखकर बता दिया गया है।इस वे सम्बंधित अधिकारियों को भी फटकार लगाए।स्टेशन पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने स्टेशन के आस पास कमियों को बताया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी का निराकरण होगा।

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!