BREAKING

हर माह की तरह इस महीने भी ई वी एम गोदाम का हुआ मासिक निरीक्षण

Jan Dhamaka Times


जनपद गाजीपुर के  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने  आज जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ई०वी०एम० गोदाम का मासिक निरीक्षण (बाह्य) किया गया।

निरीक्षण के दौरान ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती और अन्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम में लगे सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच करते हुए संतोष व्यक्त किया गया । इस अवसर पर दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) दिनेश कुमार, ए0 आर 0को-आपरेटिव विपिन कुमार उपस्थित रहे ।

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदीप कुमार पाण्डेय


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!