BREAKING

स्वच्छ वसंत उत्सव के तहत पब्लिक नेशनल स्कूल नवापुरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Jan Dhamaka Times


जनपद गाजीपुर के नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद द्वारा स्वच्छ वसंत उत्सव के अंतर्गत पब्लिक नेशनल स्कूल नवापुरा में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविंद्र मोहन ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक कर्तव्यों का संदेश दिया गया। बच्चों ने रंगों के माध्यम से स्वच्छ शहर और स्वच्छ भविष्य की सुंदर कल्पनाएं प्रस्तुत कीं।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कूड़ा पृथककरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, कचरे के सही निस्तारण तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय बताए गए। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए इसके प्रयोग से पूर्णतः परहेज करने का आह्वान किया गया।


इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बच्चों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नगर के श्याम बाबू सैनी, ब्रांड एंबेसेडर संतोष यादव, जियो स्टेट से अमरेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद के अन्य कर्मचारीगण भी मौजूद रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


स्वच्छ वसंत उत्सव के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।


ब्यूरो रिपोर्ट प्रदीप कुमार पाण्डेय।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!