BREAKING

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, जौनपुर में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व शौहार्द पूर्ण मनाया गया

Jan Dhamaka Times


जौनपुर फतेहगंज में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल,  में भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके पश्चात् विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय गान का सामूहिक गायन किया गया।

इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता मिश्रा द्वारा शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अनुशासित एनसीसी परेड ने सभी को अत्यंत प्रभावित किया। मार्च पास्ट में सम्मिलित विद्यार्थियों का कुशल मार्गदर्शन शिक्षक शिवशांत सिंह एवं  रणजीत यादव द्वारा किया गया।



सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में दीपशिखा तिवारी मैडम द्वारा भावपूर्ण काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया। वहीं यशवीर सिंह द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नारों ने उपस्थित जनसमूह में जोश और ऊर्जा का संचार किया। इसके अतिरिक्त भूमि यादव एवं ऋषभ यादव ने अपने प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने का संदेश दिया।



कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इण्टर - हाउस “वाइब्रेंट इंडिया परेड” रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब एवं महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।



इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री विख्यात सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता मिश्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!