छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि सादगी से मनाया गया
जनपद जौनपुर के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि सादगी के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में मनाई गई तथा उनके विचारों पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का पुनः संकल्प लिया। तत्पश्चात एसआई आर कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। पुण्यतिथि कार्यक्रम एवं एसआईआर कार्य की समीक्षा बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री विधायक टांडा राममूर्ति वर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि समाजवादी विचारों पर दृढता के कारण स्व जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया की उपाधि मिली आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनको नमन करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का पुनः संकल्प लेते हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र जी समाजवादियों के आदर्श रहे उनके विचार उन्हें सदैव समाजवादियों का आदर्श बनाए रखेंगे।उनके विचारों पर चलने के पुनः संकल्प के साथ उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।समाजवादी पार्टी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव एवं विजय बहादुर गौतम को अंबेडकर वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, सुशील दुबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद राम, जिला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल, महेंद्र प्रताप यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, राजेंद्र यादव टाइगर, डॉ जितेंद्र यादव, सुरेश यादव, रमापति यादव पूर्व प्रमुख, शर्मिला रमेश, राम अभिलाष यादव, ने संबोधित किया।
Tags


.jpg)