BREAKING

हज़रत इब्राहिम शाह का सालाना उर्स 14, 15, 16 जनवरी को मनाया जायेगा

Jan Dhamaka Times


धार्मिक नगरी अयोध्या के मोहल्ला स्वर्गद्वार अड़गड़ा में स्थित दरगाह हज़रत सैय्यद शाह मोहम्मद इब्राहिम शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स इस वर्ष 14, 15 और 16 जनवरी को अपनी क़दीमी रिवायतों के मुताबिक निहायत ही शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा।दरगाह कमेटी के सदर व दरगाह प्रबंधक हाजी मोहम्मद जुनैद क़ादरी ने बताया कि दरगाह का सालाना उर्स हर वर्ष माह-ए-रजब की 24, 25 और 26 तारीख़ को आयोजित किया जाता है। इस मौके पर बड़ी तादाद में हर धर्म और समुदाय के लोग दरगाह पर हाज़िरी देते हैं और अकीदतमंदी का इज़हार करते हैं।उन्होंने कहा कि यह दरगाह हमेशा से गंगा-जमुनी तहज़ीब की जीती-जागती मिसाल रही है, जहाँ आपसी भाईचारे, मोहब्बत और सौहार्द का पैग़ाम दिया जाता है। उर्स के दौरान महफ़िल-ए-ज़िक्र, दुआओं और लंगर का भी खास इंतज़ाम किया जाएगा। हर वर्ष इस कार्यक्रम को शांति पूर्वक मनाया जाता रहा है |

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!