BREAKING

चैरीटेबल ट्रस्ट लार्ड बुद्धा यूथ के सौजन्य से डेढ़ सौ जरूरतमंदो को बितरित किया गया कंबल

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर जफराबाद थाना क्षेत्र के आमदहा कचगांव में  रविवार को डाक्टर अमलेश गंभीर जी ट्रस्ट के बैनर तले मिशन के तहत डेढ़ सौ जरूरतमंदो को कंबल दान और निशुल्क दवाईयां बांट कर पूण्य अर्जित किया। जिसे पाकर जरूरतमंदो के चेहरे खिल उठे।डॉक्टर गंभीर ने कहा कि  निर्बल,बीमार,बृद्ध, दिव्यांग व गरीबों की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है। हमारे धर्मग्रंथों में भी कहा गया है कि किसी के अंतःकरण से निकली दुआ या बद्दुआ दोनों का असर अवश्य होता है। हम सेवा के बल पर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं उनका तिरस्कार करने से जो बद्दुआ मिलती है उसके लिए बाद में कोई प्रायश्चित का रास्ता भी नहीं होता। उसे इसी जीवन काल में खुद को ही भोगना पड़ता है।  डाक्टर गंभीर द्वारा जगह जगह जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया जा रहा है।इस मौके पर डाक्टर अमलेश गंभीर मुख्य ट्रस्टी  प्रमोद सिंह  जिला अध्यक्ष जौनपुर राज कुमार जिला अध्यक्ष आजमगढ़ सभाजीत गौतम ब्लाक उपाध्यक्ष बरसठी राजेश कुमार  संजीव राय  मनोज प्रजापति विकास कुमार सुनील कुमार आरती मौर्या पुष्पा यादव राजदेव अंजना मेसर्स प्रा0 लि0 कम्पनी के मैनेजर अजहर अहमद सुपरवाइजर मुस्कान कम्पनी के एम डी डा अंजना भारती ने लोगों को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित कर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जानकारी दी मौके पर नेहा सिंह साधना मौर्य जया सिंह जमीला सिंह पुष्पा आदि लोग मौजूद रही।वहा उपस्थित सभी जरुरत मंदों के चेहरे पर एक अनोखी ख़ुशी दिखी लोगो ने इनका आभार व्यक्त किया |

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!