BREAKING

एसआईआर प्रक्रिया पर तहसील सभागार में समीक्षा बैठक, एसडीएम ने साझा की विस्तृत कार्ययोजना

Jan Dhamaka Times


गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील सभागार में एक सभा का आयोजन उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान एसडीएम डॉ. हर्षिता तिवारी ने बूथ समायोजन की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि समायोजन के बाद नवसृजित बूथों का गठन, उनके क्षेत्र का निर्धारण तथा मतदाता सूची का अद्यतन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं की सुविधा बढ़ाना और मतदान व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाना है।इसके साथ ही उन्होंने आगामी एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी। डॉ. तिवारी ने बताया कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, सटीक और अद्यतन करना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रह जाए |एसडीएम ने जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन के लिए निर्धारित फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 का अधिकाधिक उपयोग कराया जाए। इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों और उपस्थित प्रतिनिधियों को फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए गए।अंत में एसडीएम ने कहा कि निर्वाचन की सफलता प्रशासन और राजनीतिक दलों के आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। सभी के सहयोग से ही मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकता है। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासन एवं राजनीतिक दलों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना रहा, जिससे आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत और विश्वसनीय बनाया जा सके। और मतदान निर्विरोध और शांतिपूर्वक पूर्ण किया जा सके |

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!