पत्रकार विकास परिषद, मुंबई का 30वां वार्षिक महोत्सव
महानगर मुंबई: पत्रकार विकास परिषद, मुंबई का 30वां वार्षिक महोत्सव व सम्मान समारोह रविवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों, लेखकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पत्रकारिता की भूमिका, चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर खुलकर विचार रखे।समारोह में आँचलिक खबरें के चीफ रिपोर्टर शिव शंकर शुक्ल को उनके दीर्घकालीन पत्रकारिता योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद शिव शंकर शुक्ल ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार का काम सत्ता और व्यवस्था से सवाल पूछना और आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाना है। आज के दौर में जब खबरों पर कई तरह के दबाव हैं, ऐसे समय में सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता की जरूरत और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और आंचलिक इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाना ही असली पत्रकारिता है। वरिष्ठ लेखक डॉ. जगदीश शास्त्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र मीडिया जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर पत्रकार ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएं तो सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था में सुधार संभव है। मीडिया को चाहिए कि वह केवल सनसनी नहीं, बल्कि समाज से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दे।कार्यक्रम के दौरान सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर हिंदमाता मिरर के पालघर प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव ने बसई विभाग क्षेत्र के सहयोगी साबिर खान को सम्मानित किया।समारोह के दौरान लालशेखर सिंह, छोटेलाल सिंह, अजयकुमार सिंह, कैलाश अनिल लोखंडे सहित कई पत्रकारों नें संस्था की सादस्य्ता ग्रहण की वही वरिष्ठ पत्रकार एस.पी. उपाध्याय के पुत्र सूचित उपाध्याय (27) वर्ष की स्वर्गवास होने पर शोक व्यक्त किया गया, समारोह के दौरान अयूब खान, कैलाश लोखंडे, सेरबहादुर कनौजिया, कमलेश द्विवेदी, , छोटेलाल सिंह, अजय कुमार सिंह, संजय जायसवाल, सीताराम कांबले और सदानंद यादव सहित कई पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद और सभी लोगो ने पत्रकारिता को नए अंजाम तक ले जाने के बात पर और दिया और कहा की पत्रकार समाज को आईना दिखने का कम करे |
Tags

